गोपालगंज, अप्रैल 2 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने थाने के भलुही गांव के समीप कार्रवाई करते हुए दो जिंदा कारतूस एवं विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के अमही बांके निवासी हिमांशु ओझा है। बताया जाता है कि पुलिस पदाधिकारी रामचंद्र तिवारी को गुप्त सूचना मिली कि उक्त युवक एक सैलून के पास बाइक पर बैठा है। जिसने बाइक की सीट के नीचे जिंदा कारतूस और शराब छिपा रखी है। जब पुलिस वहां पहुंची तो पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा। पुलिस द्वारा उसे पकड़ कर तलाशी ली गई तो बाइक की सीट के नीचे से दो जिंदा कारतूस और 180 एमएल की एक बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस बरामद कारतूस,शराब व बाइक को जब्त कर आरोपित युवक को थाना पर लायी और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। ------ कार से 157 लीटर विदेशी शराब के साथ ए...