गोपालगंज, मई 10 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने की पुलिस ने रसौती पुल के पास वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस पदाधिकारी अरुण प्रकाश पुलिस बल के साथ रसौती जीन बाबा पुल के समीप आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रहे थे। जांच के क्रम में पैदल आते एक युवक को शक के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के कोईसा खूर्द निवासी हीरालाल यादव के 19 वर्षीय पुत्र पंकज यादव के रूप में की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.