गोपालगंज, अप्रैल 18 -- कटेया। एक संवाददाता स्थानीय थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बेलही खास गांव में छापेमारी कर दहेज हत्याकांड मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित बेलही खास निवासी इंद्रासन भगत बताया गया है। बता दें कि पिछले पांच मार्च को पुलिस ने उक्त गांव में एक महिला की अधजली लाश बरामद की थी। मामले में महिला के पिता देवरिया जिला अंतर्गत बघउच थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के विश्वनाथ कुशवाहा ने दहेज की मांग पूरी नही होने पर उनकी पुत्री गीता देवी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के इंद्रासन भगत सहित आठ लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद आरोपी फरार चल रहा था। इसी बीच थानाध्यक्ष अवधेश कुमार को सूचना मिली कि उक्त आरोपी अपने घर आया हुआ है। पुलिस उसके घर पर छापेमारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.