गोपालगंज, जनवरी 6 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के भेड़िया गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं करने के कारण एक महिला की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में मृतका की मां ने घटना के पांच दिनों बाद स्थानीय थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार करकटहा गांव के विनोद शर्मा की बेटी प्रियंका की शादी भेड़िया गांव के दिलीप शर्मा के साथ 10 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के दो साल बाद ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं करने पर उसे बार-बार प्रताड़ित किया जाता रहा। गत 31 दिसंबर की रात्रि उसकी हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया गया। घटना के पांच दिनों बाद सोमवार को मृतका की मां सोनामती देवी ने अपने दामाद दिलीप शर्मा ,मनोज शर्मा, संगीता देवी, अर्पित शर्मा , कुसमी देवी एवं निर्मला देवी को आरोपित बनाते हुए न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.