गोपालगंज, मार्च 8 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के निरपत छापर गांव में जमीन मापी के दौरान हुई मारपीट के मामले में दस लोगों के विरुद्ध थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें निरपत छापर गांव के रोशन दास ने आरोप लगाया है कि 26 फरवरी को उनकी बैनामा जमीन की मापी हो रही थी। इसी बीच गांव के ही पिंटू तिवारी, जयदीप तिवारी सहित करीब दस लोग वहां पहुंच कर मारपीट करने लगे। जिसमें उनके साथ-साथ उनके पिता व परिवार के अन्य सदस्य भी जख्मी हो गए । के साथ मारपीट करने लगे। घर में घुस कर 30 हजार रुपए नकदी एवं करीब पांच लाख रुपए मूल्य के गहने लेकर फरार हो गए। इस दौरान उनकी कार का शीशा भी तोड़ दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.