गोपालगंज, मार्च 10 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के टेर खेमराज गांव में ताला तोड़कर की गई चोरी के मामले में पुलिस ने एक युवकको गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी गए गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान भी बरामद किया। गिरफ्तार आरोपित उक्त गांव का आकाश यादव बताया गया है। बता दें कि उक्त गांव निवासी ज्योति भूषण तिवारी 13 फरवरी को अपने परिवार के साथ घर में ताला बंद कर लखनऊ चले गए थे। 04 मार्च को वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के सभी कमरों का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है। करीब दो लाख रुपए मूल्य के गैस सिलेंडर, कपड़े, गहने व अन्य सामान की चोरी होने की बात बताई गई। चोरी की यह घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस पदाधिकारी रामचंद्र तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.