गोपालगंज, जनवरी 16 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने की रामपुर मोड़ स्थित एक घर का दरवाजा तोड़कर चोरी करने के मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें राजापुर मोड़ की मुन्नी देवी ने आरोप लगाया है कि 12 जनवरी की रात लगभग 12 बजे उसी के गांव के कुछ लोग दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए । घर में रखे बक्सा - पेटी को तोड़कर 65 हजार नगदी सहित लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली। जब उन्हें सुबह मालूम हुआ तो उनके द्वारा डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई । पुलिस पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की । इसके बाद उन्होंने थाने में अपने ही पड़ोसी बसंत राम, कुसुम देवी, ज्ञानती देवी, बुलेट राम, उषा देवी, प्रतिमा देवी, हरकेश राम, लीलावती देवी एवं सरोज देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.