गोपालगंज, मार्च 25 -- कटेया। स्थानीय थाने की पुलिस ने बुधवार को वाहन जांच के दौरान चोरी की एक कार के साथ यूपी के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवकों में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के कोईलसबा खुर्द गांव के हरेंद्र प्रसाद का बेटा विकास प्रसाद और हनीफ अंसारी का बेटा फिरोज अंसारी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कटेया थाने की पुलिस वाहनों की सघन जांच कर रही थी। जांच के क्रम में पुलिस की टीम ने दुर्गाचक गांव के पास एक संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली। जब गाड़ी के कागजात के बारे में पूछताछ की गई तो उस पर सवार युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ करने के पश्चात पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.