गोपालगंज, मार्च 8 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के टेर खेमराज गांव में बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब दो लाख की संपत्ति चोरी कर ली । इस मामले में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। टेर खेमराज गांव के ज्योति भूषण तिवारी ने बताया कि 13 फरवरी को परिवार के सभी सदस्य घर में ताला बंद कर एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लखनऊ गए थे। चार मार्च को जब परिवार के लोग लखनऊ से वापस लौटे। पहुंचते ही देखा कि घर के अंदर के सभी कमरों का ताला टूटा हुआ था और घर में रखा सामान बिखरा पड़ा था। घर से करीब दो लाख रुपये मूल्य के सामान, गैस सिलेंडर, कपड़े, गहने व अनाज की चोरी कर ली गई थी। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर दो मार्च की रात एवं तीन मार्च की रात एक व्यक्ति घर में घुसते और सामान लेकर बाहर निकलते हुए दिखाई दे...