गोपालगंज, अगस्त 25 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध स्थिति में घर से लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में किशोरी की मां ने थाने में एक युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि उनकी पुत्री आठ अगस्त की सुबह घर से अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। बाद में पता चला कि थाना क्षेत्र का ही एक युवक उनकी पुत्री को घर से भगाकर ले गया है। जब वह इस संबंध में युवक के माता-पिता से पूछताछ करने गई तो उसके परिजनों ने बताया कि दोनों 11 अगस्त तक घर वापस आ जाएंगे। लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी किशोरी और युवक घर नहीं लौटे। मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की बरामदगी और जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...