गोपालगंज, मार्च 5 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को होली का त्योहार शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। सुबह से ही गांवों और कस्बों में होली का खास उत्साह देखने को मिला। युवकों की टोलियां सुबह से ही सड़कों और मोहल्लों में निकल पड़ीं। सबसे पहले लोगों ने एक-दूसरे को धूल लगाकर होली की शुरुआत की और संवत की राख लोगों के सिर पर लगाई गई। करीब दो-तीन घंटे तक सड़कों पर धूल उड़ती रही और होली का रंग चढ़ता गया। ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक फाग गीतों की गूंज भी सुनाई दी। इस दौरान लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई देते नजर आए। घरों में पूआ-पकवान सहित विभिन्न व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। कई स्थानों पर होली मंडलियों का स्वागत कर उन्हें पूआ और पकवान भी खिलाए गए। प्रखंड के पटखौली, धर्मकता, डुमरिया, रायप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.