गोपालगंज, जनवरी 23 -- कटेया। स्थानीय प्रखंड में शुक्रवार को मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से की गयी। प्रखंड क्षेत्र में जगह-जगह पर पूजा पंडाल में माता सरस्वती की मूर्ति स्थापित की गई थी। युवा वर्ग एवं स्कूली छात्रों में सरस्वती पूजा को लेकर खासा उत्साह दिखा । पूजा के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। वहीं पुलिस भी सरस्वती पूजा के मद्देनजर अलर्ट रही ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...