गोपालगंज, फरवरी 2 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाना परिसर में सोमवार को एसपी विनय तिवारी द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आम लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। एसपी ने कहा कि सभी समस्याओं का शीघ्र और निष्पक्ष समाधान किया जाएगा। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जनसुनवाई के दौरान कुल 16 आवेदन प्राप्त किए गए। जिनमें जाम की समस्या, साइबर ठगी, विदेश भेजने के नाम पर ठगी, जमीन संबंधी विवाद समेत अन्य मामले शामिल थे। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवेदनों की जांच कर जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। कटेया में लगातार लगने वाले जाम की समस्या को लेकर एसपी ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर जिले से अतिरिक्त पुलिस बल भी भेजा जाएगा। ताकि यातायात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.