गोपालगंज, फरवरी 3 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के रसौती गांव में जमीन की गलत तरीके से दाखिल खारिज कराने के मामले में तत्कालीन सीओ, कर्मचारी एवं तीन अन्य पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें रसौती गांव के सुरेश राय ने कहा है कि उन्हीं के गांव के उदयनारायण राय,स्व ललन राय,अवधेश राय एवं क्षितिज कुमार राय के द्वारा कूटरचित बक्सिसनामा के आधार पर कुल रकबा 2 एकड़ 9 डिसमिल जमीन का दाखिल खारिज अंचल के राजस्व कर्मचारी के साथ मिलकर वर्ष 2023 में करा ली गयी। जबकि ललन राय की मृत्यु दाखिल खारिज के कई वर्षों पूर्व हो चुकी थी। उक्त खेसरा की जमीन उसी के कब्जे में है एवं खतियान में आवेदक के परदादा का नाम दर्ज है। जिसका विपक्षी के साथ दूर-दूर तक सरोकार नहीं है। इस मामले में सुरेश राय ने तत्कालीन सीओ, कर्मचारी अंकित कुमार श्रीवास्तव एवं अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.