इटावा औरैया, अप्रैल 22 -- जसवंतनगर। पुराने हाईवे किनारे कटे खेड़ा गांव में सड़क के पास लगे कंडों के ढेर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार राहगीरों द्वारा जलती बीड़ी-सिगरेट फेंकने या पास में कूड़ा-करकट डालने से आग लगी हो सकती है। सूचना पर उपनिरीक्षक शुभम वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जबकि दमकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया। पास में खड़ी गेहूं की फसल सुरक्षित बच गई। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.