बस्ती, मार्च 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिला अस्पताल बस्ती के ईएनटी विभाग ने धारदार हथियार से काटी गई गर्दन की सर्जरी कर मरीज की जान बचाई है। मरीज सर्जिकल वार्ड में भर्ती है। ईएनटी सर्जन डॉ. एसएस कन्नौजिया का कहना है कि मरीज के गर्दन की कई नस कट गई थी। थोड़ा सा घाव और ज्यादा होने पर जान भी जा सकती थी। समय रहते इलाज होने से उसकी जान बच गई, अब वह पूरी तरह स्वस्थ व खतरे से बाहर है। परिवार के लोग इलाज से काफी खुश हैं। नगर थानाक्षेत्र के गोटवा निवासी शिव बहादुर (45) ने बताया कि मंगलवार को पट्टीदारी के लोग एक महिला को मारपीट रहे थे, उसे बचाने के लिए वह गए थे। इससे नाराज होकर उसके पट्टीदार व तीन बेटों ने उसके ऊपर हमला कर दिया। एक बेटे ने धारदार चाकू से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे गर्दन पर गहरा जख्म हो गया था। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पता...