नई दिल्ली, जुलाई 8 -- बरसात के मौसम में कई हरी सब्जियां आने लगती है, जिसमें से एक होता है कटीले परवल, जिसे कई जगहों पर कंटोला या ककोड़ा भी कहा जाता है। कटीले परवल देखने में छोटे और हरे रंग के होते हैं, जिनके छिलके पर छोटे कांटे बने होते हैं। ये सब्जी पोषक तत्वों से भरपूर होती है, इसमें विटामिन, प्रोटीन और कई खनिज होते हैं। डायबिटीज के मरीज, कैल्शियम की कमी या फिर जिन लोगों का वजन बढ़ा हुआ होता है, उन्हें कटीले परवल की सब्जी जरूर खानी चाहिए। बाजार में इन दिनों कंटोला खूब बिक रहा है लेकिन गर्मी के कारण ये सब्जी जल्दी पकने लगती है। इसका छिलका हरा दिखेगा लेकिन अंदर से ये पीला हो जाता है और पके हुए कंटोला की सब्जी खाने में अच्छी नहीं लगती। ऐसे में आप कच्चे कटीले परवल की पहचान कैसे करें, हम ये आपको बताने जा रहे हैं। उरई के किसान बाबू लाल ने कच्...