भागलपुर, अप्रैल 22 -- कटिहार से अजय कुमार मनसाही, एक संवाददाता। मनसाही थाना क्षेत्र के हरिप्रसाद गांव में बीते रात्रि करीब एक बजे हाइवोल्टेज बिजली के तार गिरने से तार में आग लग गई इससे गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। गनीमत रही की आसपास के कई घर इस आग के चपेट में आने से बच गया और एक बड़ा हादसा भी टल गया। घटना के तुरंत बाद लोग गहरे नींद से जाग गए और लोग अपने-अपने घरों को छोड़ बाहर निकल गए। लोगों की हलक में जान तब तक रही जब तक लाइन कट नहीं गयी। बताते चलें कि हरिप्रसाद गांव में लगभग दो दर्जन परिवार के घरों के ठीक ऊपर से हाइटेंशन तार गुजरा है लोग कई बार विभाग से इस तार को आबादी से दूर हटाने की अपील कर चुके हैं मगर विभाग इस ओर अनभिज्ञ बनी हुई है। जिस जगह तार टूट कर गिरा वहां लगभग दो सौ लोगों की आबादी रहती है इसे कोई चमत्कार ही कहे की कोई बड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.