कटिहार, अप्रैल 26 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि स्टेशन हेडक्वार्टर कटिहार में शुक्रवार को शौर्य संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भूतपूर्व सैनिकों, वीरनारियों और सैनिक परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी भागलपुर कर्नल संजय कुमार, एडम कमांडेंट कर्नल प्रणव ओकता, कार्यवाहक स्टेशन कमांडर कर्नल सौरभ सिद्धार्थ, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के क्लर्क सूबेदार अजय कुमार मिश्रा तथा धनंजय कुमार झा मौजूद रहे।कार्यक्रम में 39 भूतपूर्व सैनिक, 9 विधवा एवं एक वीरनारी ने भाग लिया। अधिकारियों ने सभी की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया। कार्यवाहक स्टेशन कमांडर कर्नल सौरभ सिद्धार्थ ने कहा कि सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.