कटिहार-सोनैली-कुआरीपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य, जून में कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
पूर्णिया, जून 7 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। कटिहार रेल मंडल के कटिहार-सोनैली-कुआरीपुर रेलखंड पर दोहरी रेल लाइन के कार्य को लेकर रेलवे प्रशासन ने जून माह में विशेष ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। यह भी पढ़ें- 14 जून को पूर्णिया होकर गुजरेगी राजधानी एक्सप्रेस, 13 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तितकार्य का विवरण इस दौरान प्री-नॉन इंटरलॉकिंग, नॉन इंटरलॉकिंग तथा सीआरएस निरीक्षण कार्य संपन्न कराया जाएगा। रेलवे के अनुसार यह कार्य दोहरीकरण परियोजना को चालू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 6 से 13 जून तक विभिन्न चरणों में तकनीकी कार्य किए जाएंगे, जबकि 14 जून को कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी का निरीक्षण प्रस्तावित है। इसके कारण कटिहार मंडल से होकर चलने वाली अनेक पैसेंजर, डीएमयू, मेमू एवं एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.