कटिहार-सोनपुर मेमू करीब सवा दस घंटे देरी से चली, यात्री रहे परेशान
खगडि़या, जून 22 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें सोमवार को भी अपने निर्धारित समय से देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 63305 अप कटिहार-सोनपुर मेमू करीब सवा दस घंटे देरी से चली। इधर 15726 डाउन आनंदविहार-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस करीब सवा आठ घंटे विलंब से चली। वहीं 63308 डाउन समस्तीपुर-कटिहार मेमू करीब पौने दो घंटे विलंब से पहंुची। जबकि 63349 अप सहरसा-समस्तीपुर मेमू करीब एक घंटे लेट चली। इसके अलावा 03408 डाउन अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस करीब साढ़े तीन घंटे विलंब से पहंुची। जबकि 03408 डाउन कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेनकरीब साढ़े तीन घंटे देरी से चली। साथ ही 63306 डाउन सोनपुर-कटिहार मेमू करीब एक घंटे देरी से पहंुची। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थीं।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.