खगडि़या, अप्रैल 16 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें बुधवार को भी देरी से चली। जिससे रेल यात्री खासे परेशान रहे। जानकारी के अनुसार 63303 अप कटिहार-समस्तीपुर मेमू ट्रेन करीब पौने चार घंटे विलंब से पहंुची। वहीं 73463 अप खगड़िया-जमालपुर डेमू करीब पौने घंटे देरी से चली। इधर 15566 डाउन न्यू दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे विलंब से चली। वहीं 13247 अप कामख्या-आरा कैपिटल एक्सप्रेस करीब पौने घंटे विलंब से पहंुची। इसके अलावा 12506 डाउन आनंदविहार-कामख्या नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस करीब सवा घंटे देरी से पहंुची। वहीं अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थी। यह भी पढ़ें- हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी और गुवा-टाटा मेमू ट्रेन चलीं 6 घंटे लेट यह भी पढ़ें- यशवंतपुर एक्सप्रेस लेट होने से दर्जनों यात्रियों की छपरा की ट्रेन छूटी, हं...