खगडि़या, जनवरी 28 -- खगड़िया। खगड़िया रूट की कई ट्रेनें दूसरे दिन मंगलवार को भी प्रभावित रही। गौरतलब है कि बरौनी-बछवारा के बीच ऑटोमेटिक सिंगनलिंग के कमीशनिंग के लिए एनआई कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए बरौनी और बछवारा के बीच कार्य के लिए गत 26 से 28 जनवरी तक प्रीएनआई व 29 जनवरी को एनआई के कारण कई ट्रेनें रद्द तो कई के मार्ग बदले गए हैं। जिससे खगड़िया रूट से गुजरने वाली ट्रेनें भी प्रभावित चल रही है। रेल सूत्रों के मुताबिक 22352 एसएमवीबी-सहरसा एक्सप्रेस बदले मार्ग दानापुर, पटना, मोकामा, बेगूसराय के रास्ते चलाई गई। इधर मंगलवार को तिनसुकिया से खुलने वाली 15933 न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस बदले मार्ग खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर के रास्ते से चलेगी। इधर कटिहार से 29 जनवरी तक खुलने वाली 63307 कटिहार-समस्तीपुर पैसेंजर बदले मार्ग खगड़िया...