कटिहार, अप्रैल 22 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था और बढ़ते सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब कटिहार नगर क्षेत्र में सुबह छह बजे से रात दस बजे तक छह चक्का और उससे बड़े भारी मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री लागू रहेगी। इस बाबत सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रद्युम्न सिंह यादव द्वारा जारी आदेश के अनुसार नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा, जबकि बार-बार उल्लंघन करने पर वाहन जब्त भी किया जा सकता है। प्रशासन का मानना है कि शहर में भारी वाहनों के प्रवेश से लगातार जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी। यह भी पढ़ें- कटिहार शहर में भारी वाहनों की दिन में नो-एंट्री लागू साथ ही जान-माल के नुकसान की आशंका बनी रहती थी। हाल के दिनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आने के बाद यह निर्णय लिया गया है।शहर म...