कटिहार-रौतारा सेक्शन का एजीएमने किया व्यापक निरीक्षण
कटिहार, मई 14 -- कटिहार, एक संवाददाता पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे जोन, मालीगांव के सहायक महाप्रबंधक वीर भद्र विश्वकर्मा ने बुधवार को कटिहार मंडल अंतर्गत कटिहार-रौतारा रेलखंड का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेलवे संरचना, सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाओं एवं चल रहे विकास कार्यों का गहन आकलन किया गया। निरीक्षण के क्रम में रौतारा स्थित बूट लॉन्ड्री का विशेष निरीक्षण किया गया। इस दौरान AGM ने मशीनों के संचालन एवं कार्य निष्पादन में सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षित कार्य संस्कृति अपनाने तथा कार्यस्थल पर सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा रौतारा स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन परिसर, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास कार्यों तथा यात्रियों को उपलब्ध कराई ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.