कटिहार, अप्रैल 5 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला नियोजनालय द्वारा आयोजित नियोजन कैंप के जरिए निजी कंपनी में 300 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से कैंप लगाए जाएंगे।जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि प्रोडक्ट चेकिंग ऑपरेटर, सोलर एसेम्बली ऑपरेटर, हेडलाइट एसेम्बली ऑपरेटर, सीएनसी ऑपरेटर और कम्प्रेसर बाइंडिंग ऑपरेटर जैसे पदों के लिए रिक्तियां निकाली गई हैं। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई या डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।वेतनमान भी आकर्षक रखा गया है। चयनित अभ्यर्थियों को 18 हजार से लेकर 29 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। अलग-अलग पदों के अनुसार वेतन तय किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.