मुंगेर, मार्च 14 -- मुंगेर, एक संवाददाता। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, (आईटीआई) कटिहार में आज 14 मार्च को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट ड्राइव में हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड द्वारा लगभग 200 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया जाएगा।18 से 26 वर्ष आयु वाले प्रशिक्षणार्थी ले सकेंगे भाग:इस संबंध में आईटीआई, मुंगेर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी मुकेश कुमार चौधरी से से मिली जानकारी के अनुसार इस कैंपस प्लेसमेंट में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा प्रति माह लगभग 20,500 रुपये सीटीसी के साथ अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके सभी ट्रेड के प्रशिक्षणार्थी इस प्लेसमेंट प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को...