कटिहार, मई 10 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए चलाए जा रहे जीवन प्रमाणीकरण एवं आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन अभियान को तेज करने की दिशा में प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से सभी प्रखंडों में लगातार शिविर आयोजित कर लाभुकों का सत्यापन कराया जा रहा है, ताकि किसी भी पात्र पेंशनधारी की पेंशन बाधित नहीं हो।

जिले में पेंशनधारियों का सत्यापन जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 1 लाख 8 हजार 986 लंबित पेंशनधारियों में से 674 लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण किया गया। अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए पंचायत स्तर तक शिविरों का विस्तार किया जा रहा है। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में सत्यापन की गति और तेज होगी।

प्रगति की स्थिति...