कटिहार, अप्रैल 2 -- Bihar News: बिहार के कटिहार जिले में अपराध की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ महज मामूली से विवाद ने एक युवक की जान ले ली। अमदाबाद थाना क्षेत्र के पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत अंतर्गत रघुनाथपुर केवाला गांव में बुधवार को बदमाशों ने एक बाइक मैकेनिक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।बाइक मरम्मत के पैसे मांगने पर हुआ विवाद मृतक की पहचान 26 वर्षीय मो. साबिर के रूप में हुई है, जो अमदाबाद के बेलगच्छी गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि साबिर बाइक मैकेनिक का काम करता था। हत्या की वजह बहुत ही चौंकाने वाली है। जानकारी के मुताबिक, बाइक की दोबारा मरम्मत के लिए पैसे मांगने पर विवाद शुरू हुआ था। यह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने तैश में आकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.