भागलपुर, जनवरी 3 -- कटिहार । एक संवाददाता पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण, प्रभावी गश्ती एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सुपर-पेट्रोलिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस निरीक्षक द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रतिनियुक्त ओडी पदाधिकारी एवं गश्ती वाहनों में तैनात पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस निरीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पदाधिकारियों एवं जवानों से उनकी तैनाती, गश्ती मार्ग, समय-सारिणी एवं कार्यों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित और सतर्क गश्ती सुनिश्चित की जाए, ताकि असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। पुलिस निरीक्षक ने कहा कि रात्रि गश्ती के दौरा...