पूर्णिया, जून 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कटिहार जिले में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। उसका इलाज पूर्णिया के जीएमसीएच में हो रहा था। फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की पहचान कटिहार के जफरगंज निवासी बुचु राम (35) के रूप में हुई थी। वह ईंट भट्ठे में काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह अपनी बाइक से जा रहा था कि एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार शाम परिजन उसे जीएमसीएच लाए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। यह भी पढ़ें- कटिहार में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। फणीवरनाथ रेणु टीओपी प्रभारी राजनंदनी सिन्हा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिंद...