कटिहार में वंदे मातरम पर भारी विवाद, विधायक बोले- हिन्दुस्तान में यदि रहना है तो... शिक्षक ने माफी मांगी
नई दिल्ली, मई 29 -- बिहार के कटिहार में एक सरकारी स्कूल में वंदे मातरम के गायन को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि जिला प्रशासन को दखल देना पड़ा। दो मुस्लिम शिक्षकों ने स्कूल में वंदे मातरम गाने का विरोध किया। बरारी विधायक भी इस विवाद में कूद पड़े। जांच के बाद बीडीयो ने कहा है कि आरोपी शिक्षक ने माफी मांग ली है। लेकिन, विधायक का कहना है कि राष्ट्रगीत का विरोध करने वालों की माफी नहीं चलेगी। हिन्दुस्तान में रहना है तो वंदे मातरम कहना होगा। मामला बरारी प्रखंड अंतर्गत गुरूमैला पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय का है।स्कूल में में चेतना सत्र के दौरान राष्ट्रगीत को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब विद्यालय के कुछ शिक्षकों के बीच राष्ट्रगीत गाने को लेकर तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन गई।घटना की सूचना प्रखंड शिक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.