कटिहार, मई 4 -- Bihar Crime News: बिहार के कटिहार जिले में एक मामूली से मजाक ने इतना भयंकर रूप ले लिया कि इसमें एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी। जिले के बलिया बेलौन थाना क्षेत्र में रविवार को एक छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस हिंसक मारपीट में बीच-बचाव करने आए बारसोई अनुमंडल कोर्ट के एक मुंशी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद से पूरे गांव में भारी तनाव का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर हालात पर काबू पाया है।'ग्रेजुएट होकर घास काटोगे, तो शादी कैसे होगी?' प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना मढाइपुर पंचायत के अंतर्गत आने वाले अलहणडा खाड़ी गांव की है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार को मृतक मुंशी मुजम्मिल (47 वर्ष) का बेटा मुश्फिक रजा अपने पशुओं के लिए चारा काटने जा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.