कटिहार, मार्च 11 -- आजमनगर। एक संवाददाता बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए मद्य निषेध विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में विभाग द्वारा लोगों से प्राप्त शिकायत पर आजमनगर थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांवों में छापामारी की गई। इस दौरान पुलिस और मद्य निषेध टीम ने वाजितपुर सहित आसपास के इलाकों में अभियान चलाकर अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। छापामारी के दौरान टीम ने वाजितपुर गांव से अवैध रूप से चुलाई शराब बनाने और रखने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। मौके से कुल 12 सौ लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शरा...