भागलपुर, जनवरी 24 -- कटिहार में मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदल लिया है। अब दिन में इतनी तेज धूप निकल रही है कि लोगों को पसीना आने लगा है और गर्मी महसूस हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ सुबह और रात के वक्त ठंडक अभी भी बनी हुई है। मौसम के इस दोहरे रवैये यानी कभी गर्मी और कभी सर्दी ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इस तरह के मौसम में बीमार होने का खतरा ज्यादा रहता है, जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। हवा का रुख बदला मौसम में आए इस बदलाव की असल वजह हवा की दिशा का बदलना है। शनिवार से पछुआ हवा की जगह अब पुरवा हवा चलने लगी है। इसकी रफ्तार 8 से 17 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसी पुरवा हवा के चलने के कारण तापमान में यह उतार-चढ़ाव और मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। यह भी पढ़ें- बिहार में दरिंदगी: मुशहरी में मासूम बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस जांच मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.