एक संवाददाता, मार्च 4 -- Katihar News: बिहार के कटिहार जिले में बदमाशों ने पैसों के लिए एक युवक की हत्या कर दी। वारदात मनिहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर स्थित महीसाडीह दी गांव में हुई। बदमाशों ने युवक के सिर पर तेज धार वाले हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार को युवक का शव उसके घर से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही मनिहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। हालांकि हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। यह भी पढ़ें- 13 ...