कटिहार, मार्च 7 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार जिले के हाईस्कूलों और प्लस टू विद्यालयों में पढ़ने वाले हजारों विद्यार्थियों के लिए इस बार की वार्षिक परीक्षा कई मायनों में खास होने जा रही है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च तक चलेगी, जबकि नौवीं कक्षा की परीक्षा 18 मार्च से 23 मार्च तक आयोजित की जाएगी। इस बार परीक्षा व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव करते हुए पहली बार परीक्षा से 40 मिनट पहले ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया जाएगा। बोर्ड के निर्देशानुसार निर्धारित समय से 40 मिनट पहले विद्यालयों को पोर्टल से प्रश्नपत्र डाउनलोड करना होगा। इसके बाद स्कूल स्तर पर ही प्रश्नपत्रों की छपाई कर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा।...