कटिहार, फरवरी 12 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जलवायु परिवर्तन की चुनौती के बीच कटिहार प्रखंड में जलवायु अनुकूल खेती को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। 11 फरवरी को रवि शंकर शर्वणे के प्रक्षेत्र पर बीसा (बीसा) के माध्यम से एक एकड़ में गेहूं का जीरो टिलेज प्रत्यक्षण कराया गया। वहीं पूरे कटिहार प्रखंड में कुल 35 एकड़ क्षेत्र में जलवायु अनुकूल खेती का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर किसानों के लिए प्रक्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मनोज कुमार मीणा ने जलवायु अनुकूल खेती की तकनीकों पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बदलते मौसम में नई तकनीक अपनाना समय की जरूरत है। जीरो टिलेज विधि से कम लागत, कम पानी और कम समय में बेहतर उत्पादन संभव है। बीसा समस्तीपुर से आए ड...