कटिहार, मार्च 31 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है और इसके साथ ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के संकेत मिलने लगे हैं। अगले 24 घंटे में दिन के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस और रात के तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा होने की संभावना है। इस बदलाव के कारण लोगों को दिन के समय गर्मी और उमस का संयुक्त असर झेलना पड़ सकता है।31 डिग्री रहा अधिकतम तापमानमंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर करीब 30 प्रतिशत तक आसमान में बादल छाए रहे, जिससे धूप की तीव्रता पूरी तरह नहीं बढ़ सकी, लेकिन उमस ने लोगों को परेशान जरूर किया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले समय में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह साफ नहीं होगा।हवा की दिशा में ब...