कटिहार, मार्च 30 -- कटिहार, वरीय संवाददाता मध्य पूर्व में चल रहे विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही गैस संकट की अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कटिहार में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुणाल कुमार ने बताया कि जिले के तीनों अनुमंडलों में कुल 54 गैस एजेंसियों के पास वर्तमान में 16,953 घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं।उन्होंने बताया कि 28 मार्च को 6,736 बुकिंग के विरुद्ध 8,242 सिलेंडरों की आपूर्ति की गई, जो मांग से अधिक है। वहीं 612 व्यावसायिक सिलेंडर भी उपलब्ध हैं। सोमवार को भी 7,959 सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी रोकने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.