कटिहार, दिसम्बर 23 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में किसानों के लिए चलाया जा रहा इलेक्ट्रॉनिक किसान सत्यापन (ई-केवाईसी) अभियान अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है। नवीनतम स्थिति रिपोर्ट के अनुसार कटिहार जिला लगभग शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर चुका है। कुल 2 लाख 15 हजार 201 किसानों के आधार से जुड़े रिकॉर्ड में से 2 लाख 14 हजार 718 किसानों का ई-केवाईसी सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। इस प्रकार जिले ने लगभग 100 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर ली है। अब मात्र 483 किसानों का ई-केवाईसी विभिन्न कारणों से लंबित है। रिपोर्ट बताती है कि जिले के किसी भी गांव में किसान पंजीकरण लंबित नहीं है। सामूहिक ई-केवाईसी (बल्क ई-केवाईसी) से जुड़ा भी कोई बड़ा मामला शेष नहीं है। विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह, मृत्यु, अपात्रता या निरस्तीकरण से संबंधित कोई भी मामला दर्ज नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.