कटिहार, जनवरी 8 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार जिले में लगातार गिरते तापमान और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिला दण्डाधिकारी सह जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत आदेश जारी कर जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 10 जनवरी 2026 तक रोक लगा दी है। यह आदेश 8 जनवरी से प्रभावी होगा। आदेश के अनुसार प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी नियमित शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित रहेंगी। हालांकि बच्चों के पोषण को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्र दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक केवल गर्म भोजन वितरण के लिए खुले रहेंगे। वहीं कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाएं पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3:30 बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.