कटिहार में अधिवक्ता की हत्या पर पूर्णिया बार ने जताया विरोध
पूर्णिया, अक्टूबर 6 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। कटिहार अधिवक्ता संघ के एक अधिवक्ता की नृशंस हत्या के विरोध में मंगलवार को बार एसोसिएशन पूर्णिया के प्रशाल में शोकसभा का आयोजन किया गया। दोपहर 1:30 बजे आयोजित शोकसभा में अधिवक्ताओं ने शामिल होकर घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की और हत्या की कड़ी निंदा की। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष जेएन अंबष्ट ने की। मौके पर संघ के महासचिव सुमन जी प्रकाश समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने दिवंगत अधिवक्ता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और न्यायालय में निर्भीक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। यह भी पढ़ें- Katihar News: 24 घंटे में खुला अधिवक्ता हत्याकांड का राज, पांच आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.