कटिहार, मार्च 27 -- कटिहार। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, कटिहार भेड़िया रहिका के निकट महानंदा कॉलोनी परिसर की परती जमीन पर 620 दर्शकों की क्षमता का अटल कला भवन का निर्माण कला संस्कृति विभाग की ओर से किया जाएगा। यह एक एकड़ इक्यावन डिसमिल(01एकड़ 51डिसमिल)जमीन पर अवस्थित होगा। जल संसाधन विभाग ने कला संस्कृति विभाग को अंतरविभागीय नि:शुल्क जमीन के हस्तांतरण के संबंध में अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया है। इसका निर्माण लगभग 20करोड़ रुपए की लागत से होगा। उन्होंने बताया कि कटिहार में एकमात्र टाउन हॉल के कारण विभिन्न आयोजनों को संपन्न कराने में कठिनाई होती थी। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने बताया कि स्थानीय कलाकारों के अभ्यास, प्रदर्शन और प्रशिक्षण को निखारने के लिए इसका निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.