खगडि़या, जून 6 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रेलखंड पर चलने वाली कई ट्रेनें शनिवार को भी अपने निर्धारित समय से विलंब से चली। जिससे रेल यात्री खासे परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 55523 अप सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर करीब सवा चार घंटे देरी से चली। वहीं 03408 अप कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन करीब सवा घंटे देरी से पहंुची। वही 15280 डाउन आनंद विहार-सहरसा पूरबिया एक्सप्रेस करीब पौने दो घंटे लेट चली। साथ ही 13282 डाउन राजेन्द्रनगर-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस करीब पौने दो घंटे देरी से चली। साथ ही 15566 डाउन न्यू दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस करीब सवा घंटे लेट से पहंुची। वहीं अन्य कई ट्रेनें भी देरी से चल रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...