भागलपुर, अप्रैल 28 -- कटिहार से चंदन की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने मंगलवार को पुलिस केंद्र में नवनियुक्त सिपाहियों के चल रहे बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन और प्रशिक्षुओं की कार्यक्षमता का गहन मूल्यांकन किया। निरीक्षण के क्रम में सिपाहियों के शैक्षणिक प्रशिक्षण, व्यावहारिक अभ्यास, परेड ड्रिल तथा शारीरिक दक्षता से संबंधित गतिविधियों का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। एसपी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों से संवाद भी किया और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एक सक्षम और अनुशासित पुलिस बल के निर्माण में प्रशिक्षण की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने की सलाह दी। निरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.