कटिहार टोटो पलटने से दो घायल, एक रेफर
भागलपुर, मई 22 -- कुरसेला से मणिकांत रमन थाना क्षेत्र के कुरसेला चौक पर गुरुवार की रात टोटो पलटने से उस पर सवार दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। इनमें से भदैया टोला निवासी राजेश मंडल (35) की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि इसी गांव का रहने वाला मंटू मंडल (45) को इलाज बाद घर भेज दिया गया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। बताया जा रहा है कि टोटो सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे हादसा हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.