कटिहार जीआरपी में गन सफाई के दौरान फायरिंग, हवलदार घायल
भागलपुर, मार्च 18 -- कटिहार। एक संवाददाता कटिहार जीआरपी थाना परिसर में बुधवार को गन सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक आरक्षी अपने सर्विस हथियार की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई। इस दौरान पास में मौजूद हवलदार चालक प्रेमजीत कुमार गोली की चपेट में आ गए। गोली उनके कंधे में जा लगी, जिससे मौके पर अफरा- तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद साथी जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घायल हवलदार को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार गोली कंधे को चीरते हुए बाहर निकल गई है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वे खतरे से बाहर हैं। इस संबंध में जीआरपी डीएसपी एके अकेला ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरक्षी द्वारा गन की सफाई की जा रही थी, उसी दौरान यह हादसा हुआ। उन्हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.