पूर्णिया, अगस्त 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने लोकसभा में कटिहार जंक्शन के विस्तार और सीमांचल क्षेत्र की रेल संपर्क व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से प्रश्न पूछते हुए जानना चाहा कि बढ़ते रेल यातायात को देखते हुए कटिहार जंक्शन पर अतिरिक्त यार्ड, प्लेटफॉर्म और बाईपास लाइन बनाने की कोई योजना है या नहीं। साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि क्या सरकार बिहार के सीमांचल क्षेत्र को पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी राज्यों से बेहतर ढंग से जोड़ने के लिए नई रेल संपर्क परियोजनाओं का कोई विस्तृत मास्टर प्लान तैयार कर रही है। सांसद के सवाल के जवाब में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कटिहार जंक्शन दे...