कटिहार के 39 निजी स्कूलों पर कार्रवाई की तलवार
कटिहार, जून 5 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में बिना मान्यता के संचालित निजी विद्यालयों पर अब प्रशासनिक कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है। समग्र शिक्षा अभियान, कटिहार ने ऐसे 39 निजी विद्यालयों को अंतिम चेतावनी जारी करते हुए पांच जून तक ई-संबंधन पोर्टल पर मान्यता (प्रस्वीकृति) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का निर्देश दिया है। निर्धारित तिथि तक आवेदन नहीं करने वाले विद्यालयों का यू-डायस कोड रद्द किया जा सकता है, जिसके बाद उनके विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई भी शुरू की जाएगी।जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान) पंकज कुमार द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि बच्चों का मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 (आरटीई) तथा बिहार राज्य बच्चों का मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा नियमावली-2011 के तहत किसी भी निजी विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.